राशिफल 1 अप्रैल 2020: जानें आज का राशिफल  
 




 















वृषभ राशि में शुक्र हैं। राहु और चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में चल रहा है। यह ग्रहण योग बनाता है। धनु राशि में केतु हैं। मकर राशि में मंगल, शनि और गुरु हैं। यह योग बिल्‍कुल ठीक नहीं माना जाएगा। जनमानस के लिए बिल्‍कुल सावधानी बरतने वाला योग है। ग्रहों की यह स्थिति ऐसी है कि सब कुछ के बाद भी सभी का विवेक जागृत रहेगा। बस थोड़े दिन बचाने की जरूरत है। भारत बहुत अच्‍छी स्थिति में रहेगा। सरकार की गाइडलाइन को पूरी तरह मानने की जरूरत है। ग्रहों की स्थिति भी उसी तरह जैसे ये गाइडलाइन है। जैसे 15 अप्रैल तक लॉकडाउन है। उसके तुरंत बाद या उसी समय सूर्यदेव उच्‍च की स्थिति में आ जाएंगे। सूर्यदेव ही सारे संक्रमण को मारते हैं इसलिए बहुत चिंतित रहने की नहीं सरकार के दिशानिर्देशों को अक्षरश: मानने की जरूरत है।